टेंट और कैम्पिंग गियर
टेंट एक टेम्परेरी छत है पहाड़ो पर रात बिताने के लिए, चुकी छोटे होते है तो 😀 इनमें समान भूलने का डर नही होता होटलों की तरह। कोशिश करूँगा इस लेख के जरिये सभी शंकाओं और सवालों का समाधान किया जा सके💐।
1 men tent :
शुल्क:पता नही
पिच टाइम:10 min
आकार में बेहद छोटा होता है सिर्फ 1 आदमी/औरत के लिए , करवट फेरने जितनी जगह होती है।
अनुभव नही है देखा है पर कभी इस्तेमाल नही किया है।
2 men tent:
शुल्क: 2000-2500
पिच टाइम: 10 min
इसके निर्माता दावा करते है 2 आदमियों का पर यह कम्फर्ट के नजरिये से एक आदमी के लिए उत्तम है। आदमी और उसका रकसैक आराम से आ सकते है, 2 से ढाई kg वजन होता है।
पहली बार इस टेंट को 2016 में पेंगोंग झील के किनारे लगाया था लगातार 4 दिन रहा । quechua का 2men tent उस टाइम 1999 का था, अब का पता नही।
2018 में एक एक्सपीडिशन में 🙄हम 4 लोग सोए थे इसी में , सुबह जब सब टेंट के बाहर निकले तो सभी अकड़े हुए थे😂।
3 या 3 प्लस:
शुल्क : 3000-8000
पिच टाइम:10 min
यह बेहद स्पेशियस होता है , quechua का t3 160cm×180cm (यादाश्त से)के साइज में आता है,वजन 3.2 kg, जब की black ice के 3 प्लस वाले टेंट 200cm×180cm(यादाश्त से) में आते है,वजन 3.5 kg लगभग।
Quechua t3 को 2018 में लदाख में लगाया था तेज झंझावात के साथ ऋण 10 तापमान भी झेल गया था बिना किसी दिक्कत के।
अगर टेंट को बढ़िया से न लगाया जाए तो वे संघनन के कारण गीले हो जाते है।
एक्सपीडिशन टेंट:
पिच टाइम 10 से 20 min
शुल्क:10,000 से लाखो में
एक्सपीडिशन टेंट विशेष रूप से तेज हवा में भी खड़े रहने के लिए डिजाइन किये जाते है,ये बेहद ही हल्के,मजबूत और कम तापमान को झेल जाते है, उच्च पर्वतारोहण में mountaineer ऐसे ही टेंट का इस्तेमाल करते है।
टेंट टेम्परेरी निवास प्रदान करते है, पर्सनली मुझे कैम्पिंग बेहद पसंद है💐 ।
मेरे पास quechua के 6 T3 और black ice का 1 T2 और 3 T3 समेत कुल 12 टेंट है।
लाइट:
शुल्क: 150 से 1000
पता: कैफ़ी आउटडोर दिल्ली
बाजार में तो रात में लाइट के लिए बहुत सारे सोलर उपकरण उपलब्ध है पर मैं पर्सनली स्टार दीप का सोलर पावर्ड led लाइट यूज करता हु। यह लगभग 200 ग्राम का स्टील फ्रेम लाइट है,स्टील फ्रेम की वजह से यह बेहद मजबूत है कई सारे ट्रेकिंग और माउंटेनियरिंग में इस्तेमाल कर चुका हु।
हेड लाइट:
शुल्क:1600 से 2200 रुपये
पता: कैफ़ी आउटडोर,दिलशाद गार्डन,दिल्ली
वैसे भगवान से मनाता हु की रात में ट्रेकिंग न करनी पड़े पर क्लाइंबिंग में फाइनल पुश आधी रात में ही होता है। हेड टोर्च मेच्योर ट्रैकर के लिए बेहद उपयोगी है। मेरे पास सोलोमन की एक हेड टोर्च है जो की नॉन रिचार्जेबल है , पेंसिल सेल लगती है इसमें । फूल लाइट पर 150 मीटर माध्यम पर सौ और बैटरी डाउन होने पर कम से कम 40 मीटर दूर तक उजाला करती है।
पावर बैंक पावर्ड led लाइट:
शुल्क: 600 से 1000
पता: कैफ़ी आउटडोर,दिलशाद गार्डन,दिल्ली
ये बहुत ही बढ़िया लेड लाइट की एक चेन है ,बॉक्स के साथ आती है । मामूली पावर लेने वाली ये लाइट बच्चों के साथ कैम्पिंग में बहुत मदद करती है।
स्लीपिंग बैग + फ्लीस इनर लाइन
शुल्क: 800 से 3500
पता: कैफ़ी आउटडोर,दिलशाद गार्डन,दिल्ली
प्रत्येक जगह का मौसम और तापमान अलग अलग पर औसतन एक ही होता है। जरा सी कैलकुलेशन कर ली जाए तो आसानी से समझ आ जाएगा की हमे कैसे सिलिपिंग बैग की जरूरत है।
गर्मियों की ट्रेकिंग में
2000-3500 मीटर तक 10℃ वाला स्लीपिंग बैग
3500-4000 मीटर तक 5℃ वाला स्लीपिंग बैग
यंहा तक की ग्लेशियर वाले ट्रेक पर भी रात में तापमान -10 या -15 से ज्यादा नही गिरता।
फ्लीस की इनर लाइन के साथ ऊपर तापमान वाले स्लीपिंग बैग बेहद गर्म होते है।
पिछले साल लदाख में 21 जून की रात भयंकर बर्फ गिरी थी हमारे कैम्प साइट पर बाहर बह रही नदी जम गय्यी थी पर हम टेंट के अंदर सिलिपिंग बैग खोल के सोए थे।
मैंने कैफी आउटडोर से 0℃ सेल्सियस वाले स्लीपिंग बैग शायद 3500 में लिए थे वजन 2200 ग्राम था, डाउन फिदर नही था।
अभी आदि कैलाश के समय 5℃ वाला सिलिपिंग बैग वही से 900 में लिया वजन मात्र 1200 ग्राम। रात नाभीढांग में पानी जम गया था पर इनरलाइन और स्लीपिंग बैग के साथ ठंड बिल्कुल नही लगी।
बिना इनर लाइन के,बिना कंटोप लगाए,बिना मोजा पहने सिलिपिंग बैग में न सोए।
मैट:
शुल्क:400 से 1800
पता: कैफी आउटडोर/डेकैथोलन
मैट जमीन और आपकी पीठ में इन्सुलेशन का काम करता है अगर मैट न हो तो सुबह तक ठंड से बुरा हाल हो जाएगा।
मैट कई तरह के होते है जैसे रबर वाले या हवा वाले गद्दे जिनमे फूंक मार के मोटा गद्दा फूला लो।
ट्रेकिंग के लिए योगा मैट या फोम मैट बढ़िया होता है ,दोनो में फोम मैट हल्का होता है
नोट: कैम्पिंग में सबकी अपनी जरूरतें अलग अलग होती है, इस लेख में बस बेसिक सर पर छत,प्रकाश और बिस्तर के बारे में बताया गया है।
डबल नोट: टेंट,सिलिपिंग बैग के साथ सबके अनुभव अलग अलग होते है, बहुत सारे लोगो को स्लीपिंग बैग में सोना पसंद नही होता 🙄 उनमें मैँ भी हु। सभी रिकमांडेड गियर उपयोग करने के बाद के अनुभव बताए है।
ट्रिपल नोट: हो सकता है इससे सस्ता/मंहगा आपको मिला हो तो खुशी/अफसोस जाहिर न करे।
कैंपिंग से संबंधित कोई भी सवाल पूछ सकते है या सुझाव दे सकते है।
Comments
Post a Comment