यात्रा और मोबाइल app
वैसे पहले इंटरनेट और पहाड़ो का दूर दूर तक कोई संबंध नही था,अब जब संचार क्रांति हुई है तो इसका असर पहाड़ो पर भी पड़ा है। दिल्ली जैसे शहर में अगर सुबह जेब में 100 रुपये हो तो मुश्किल है शाम तक भी उन्हें निकालने की नौबत आये, पानी के ठेले से लेके बड़े बड़े मॉल तक ऑनलाइन पेमेंट एक्सेप्ट करते है।
राम कथा शुरू करते है।
Paytm:
Paytm एक बेहद सरल पेमेंट करने का माध्यम है पिछले 3 साल से इसका वेरिफाइड मेम्बर हु कभी कोई दिक्कत नही हुई, पहले irctc में पेमेंट करने के लिए पूरा कार्ड नम्बर फिर ओटीपी वाला तामझाम करना पड़ता था, अब paytm की वजह से कही कोई दिक्कत नही होती,ट्रेन/बस/हवाई जहाज तक के टिकट इस app से बुक किये जा सकते है। कई सारी ऑनलाइन साइट भी paytm से पेमेंट स्वीकार करती है ,भारत में सबसे प्रचलित पेमेंट app है। गूगल pay भी बढ़िया विकल्प है।
पहाड़ो में तो कैश ही लेके जाना बेहतर है, 99% जगहों पर ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार नही करते।
यात्रा और समय प्रबंधन:
Google trip
इसे पर्सनल गाइड कहना ज्यादा सही होगा।
अगर आप किसी सिटी में जा रहे और आपको नही पता की कब कहा जाना है या कौन कौन से डेस्टिनेशन देखने है तो ये app एआपके लिए है। बस सर्च बॉक्स में डेस्टिनेशन के नाम डालिये ये मोबाइल app उस शहर में पड़ने वाले सभी प्रसिद्ध sightseen को एक line में लगा के सर्कुलर रूट बना देगा।
यह app भारत में अभी भी डेवलपिंग स्टेज में है, गूगल ने घोषणा की है की अगस्त 2019 में वो इस app को बंद कर देगा। सम्भव है कोई और एडवांस वर्जन आये💐।
Useful hotel booking app
Trip advisor
इस app के जरिये कई सारी सर्विसेज बुक की जा सकती है,दिल्ली में पर्सनल गाइड से लेके गोवा के सिटी टूर तक, अंडमान में स्कूबा dive से लेके औली में स्कीईंग तक। बस सही समय का चुनाव करना होगा आपको। ट्रिप एडवाइजर की रेटिंग टूरिजम की दुनिया में ऑथनटिकेट मानी जाती है पर अब इसमें भी लूप होल है।
ट्रिप एडवाइजर कभी कोई ट्रिप/टूर/एडवेंचर स्पोर्ट ओरगिनीज नही करता बल्कि कमीशन पर और दूसरी वेरिफाइड एजेंसियों को आपकी क्वेरी फारवर्ड करता है।
Booking.com
बजट ट्रेवलर के लिए वरदान है ये मोबाइल app , सबसे सस्ते होटल/होस्टल खोज के दिखाता है, अकसर विदेशी ही उपयोग करते थे इस app को पर अब भारत में भी काफी पॉपुलर है।रेटिंग और रिव्यू देख के बिना एडवांस वाले होटल बुक कीजिये, अपनी सुविधानुसार चेक इन कीजिये या कैंसिल कीजिये। बुक करने के बाद हमेशा होटल में कॉल कर के कन्फर्म अवश्य कर ले।
इसके अलावा MMT OYO भी है।
Useful maps
सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला मैप एप्लिकेशन है। मेरे खुद के गूगल मैप पर 6000 से ज्यादा जगहें सेव है,गूगल में ऑफलाइन मॉड के जरिये कभी भी हसल फ्री ट्रेवल कर सकते है खास तौर पर पहाड़ो पर हो तो।
गूगल मैप:
सबसे लोकप्रिय और इंटेलिजेंट मैप कह सकते है इसे। पिछले 6 सालो से लगातार उपयोग कर रहा कई सौ चोटिया/2 हजार से भी ज्यादा रेलवे स्टेशन और घूमने लायक 4000 से भी ज्यादा स्थान सुरक्षित है इसमें ।
गूगल के मदद से शहरों की भूलभुलैया में ड्राइविंग करना बेहद आसान हो जाता है। गूगल मैप के ही स्ट्रीट व्यू के जरिये आप कही की भी वर्चुअल घुमक्कड़ी कर सकते है।
इस app में सब सही है बस एक फीचर और जुड़ जाए की फ्लाईओवर चढ़ना है या नही 🙄यही वाला।
Osm peak finder
सामने कौन सी चोटी है??? या इस जगह से दिखने वाली वो धवल रंग वाली चोटी कौन सी थी?? यदि आप हिमालय के नही है तो विश्वास मानिए कम से कम 50 ट्रिप करेंगे तब समझ पाएंगे की इस रीजन में ये चोटी है और यंहा से दिखती है या स्थित है।
OSM peak finder एक कमाल का टोपोग्राफिक नक्शा है जो ये समझने में आपकी मदद करेगा। बहुत सारे paid मैप भी है पर ये निशुल्क और बढ़िया है।
इसमें एक ही दिक्कत है कि इसे ऑफलाइन उपयोग नही किया जा सकता।
Maps.me
यह गूगल मैप की तरह बेहद उपयोगी मैप है,इसमें किसी भी भगौलिक हिस्से या पूरे रीजन का नक्शा ऑफलाइन डाऊनलोड किया जा सकता हैं💐। ट्रैकरस के लिए उपयोगी।
Altimeter
आप कितनी ऊँचाई पर है ये मैदानियो के लिए अक्सर उत्सुकता का विषय होता है।
मंहगे gramin GPS खरीदना सबके लिए संभव नही।
अल्टीमीटर एक जीपीएस बेस्ड मोबाइल एप्प है। यह पूर्णतया जीपीएस सिग्नल पर निर्भर है यानी इसके उपयोग के लिए किसी भी प्रकार के इंटरनेट की आवश्यकता नही है। यह हमेशा ऊँचाई और जगह दिखाता है।
Useful transportation app
Rail
IRCTC mobile app: इससे बड़ी सरलता से किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए टिकेट बुक कर सकते है😂 पता है इसके बारे में आपको पता है।
पेमेंट के लिए कई सारे विकल्प है। बस
Where is my train: आधी रात को रेलगाड़ी में नीद खुले और यह पता न हो कहा है आप?? तब यह app काफी मदद करता है, जीपीएस/इंटरनेट/नेटवोर्क बेस्ड app जल्द ही आपके ट्रेन की लोकेशन बता देता है।
UTS: रेलवे के जनरल बोगी के लिए आदर्श है पर अब तक सिर्फ 2 बार ही इसपर बुक किया है। अगर *जा सिमरन जा* वाली स्थिति हो तो इससे आसानी से टिकेट बुक किये जा सकते है। 😊 ये app भी जीपीएस बेस्ड है तो इस गफलत में मत रहिये की TT को देख के इसमें से टिकेट काट लेंगे। रेलवे पटरी के 15-25 मीटर नजदीक रहने पर यह काम नही करता।
Metro rail app:
अगर आप महानगरों की यात्रा कर रहे है जहाँ मेट्रो सेवाएं उपलब्ध है फिर ये बड़े काम का app है।
दिल्ली जैसे महानगर में कोई ये बताने वाला नही मिलेगा की कैसे कहाँ जाए पर आपके पास DMRC का मोबाइल app है तो मेट्रो/पैसे/इंटरचेंज सबके बारे में 1 मिंट में पता चल जाएगा।
DMRC के अलावा अलग अलग शहरों के अपने मोबाइल app है।
इन सब के अलावा लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए ola uber भी यूज कर सकते है।
पहाड़ो पर ट्रेवल के लिए अब भी लोग बुक की जरूरत पड़ती है , ड्राइवर को पहले फोन कर के अपनी मन चाही सीट बिना पैसे के बुक करा सकते है 😊 सबसे सरल माध्यम यही है ।
Google photo:
आज के जमाने मे 1GB डेटा ,1 रोटी की कीमत से सस्ता है। खुश होइए की ऐसी सुविधा सिर्फ भारत यानी एआपके देश मे ही है । जापान जैसे विकसित देश मे 2100, कनाडा में 1600, इटली में 2000 लगते है महीने भर के डेटा के लिए। मेरे विदेशी मित्रो के हिसाब से भारत स्वर्ग है और हम 🙄 खैर छोड़ो।
गूगल फोटो एक बेहतरीन माध्यम है अपने फोटो को लंबे समय तक सहेज के रखने का।
इसकी सेटिंग में एक शॉर्टकट है जिसमे आप इसका बैकप हमेशा चालू रखिये और कैमरे का शॉर्टकट jump to google photo रखिये।
बस कभी एआपके फोटो डिलीट नही होंगे भले से आपका फोन खो जाए। अपने जीमेल id से इन तस्वीरों को कही से भी एक्सेस कर सकते है।
मेरे गूगल फोटो पर 15000 से ज्यादा तस्वीरे सेव है।
जब किसी जगह से घूम के जैसे ही नेटवर्क में आता हूं गूगल फोटो बिना बताए सभी वीडियो और तस्वीरों का बैकप ले लेता है। 😊👌 बेस्ट app
Couchsurfing
इस app के बारे में पहले भी लिख चुका हूं। इस लिंक
https://m.facebook.com/groups/1005581166170024?view=permalink&id=2265094680218660
पर क्लिक कर सकते है
नोट: मै ज्ञानी नही अपितु जिज्ञासु हु किसी भी समस्या को सुलझने तक सॉल्व करता रहता हूं। हो सकता है किसी app के बारे में आप मुझसे बेहतर जानते हो और मुझे पता न हो।
धन्यवाद
धारचूला
20062019
Comments
Post a Comment