Skip to main content

Leh ladakh budget tour guide part-1 , लेह लदाख यात्रा बजट भाग-1

तो चलिए शुरू करते है लद्दाख यात्रा (यह सूचना लेख है यात्रा वृतांत नही इस लेख में यह बताया गया है की लद्दाख की बजट ट्रिप कैसे की जाए )

यह लेख मेरे अपने लद्दाख यात्रा के अनुभव का निचोड़ है उम्मीद है पसंद आएगा।

लेह पहुचने का सबसे सस्ता माध्यम हिमाचल रोडवेज की बस है जो की औसतन मनाली लेह राजमार्ग खुलने के साथ शुरू होती है और सितम्बर अंत तक दिल्ली लेह के बीच चलती है।

दिल्ली से दिन के ढाई बजे चलती है और रात्रि में ही दिल्ली मनाली के बीच की दूरी तय कर के मनाली सुबह सुबह पहुचती है। मनाली पहुचने का समय तो 5 बजे है पर चुकी चंड़ीगढ़ के ऊपर से पहाड़ी रास्ता है शुरू हो जाता है तो मनाली तक बहुत मुश्किल से ऑक्युरिसी होती है।

यह बस बेहद साधारण है परिवार के साथ इससे जाने के लिए सुझाव नही दूंगा पर इसी साल जून में एक सोनीपत के दंपत्ति अपने 2 बच्चों के साथ इसी यात्रा पर मेरे सहयात्री थे 💐।

यह बस दिल्ली से चलने के बाद 4 बजे पानीपत के एक ढाबे पर 20 मिनट रुकती है नाश्ते के लिए।  फिर चंड़ीगढ़ 5 मिनट रुकती  यंहा पानी वगैरह पी सकते है पर थोड़ी भीड़ ज्यादा रहती है तो उतरना ठीक नही लगा मुझे। रात के भोजन के लिए बस स्वारघाट के पास आधा घण्टा रुकती है फिर बिलासपुर सुंदरनगर मंडी ओट सुरंग होते हुए मनाली सुबह सुबह पहुचती है।

इस बस के टिकेट ऑनलाइन hprtc की बेबसाईट से बुक किये जा सकते है वहाँ आप अपने पसन्द की सीट भी चुन सकते है,पेमेंट का माध्यम क्रेडिट/डेबिट कार्ड अथवा पेंटियम से भी किया जा सकता है, प्रति सीट 1298/- रुपये का शुल्क है ।
सीट हमेशा बाएं तरफ और आगे की चुने क्यों की सभी खूबसूरत व्यू इसी तरफ आते है जैसे तांडी से दारचा और gya से उपशी को छोड़ कर लगभग सभी स्थानों पर दर्शनीय प्राकृतिक नजारे आपके बाए साइड ही आते है तो बाए तरफ की सीट चुनना सर्वोत्तम है।

बस को ऑफलाइन सीधे कंडक्टर को भी पैसे देके बुक की जा सकती है बाकी सीट मिलेगी या नही यह उपलब्धता पर निर्भर है।

इस वर्ष इस बस से मैंने 6 बार दिल्ली लेह दिल्ली तय किया

अब तक कुल खर्च
1298 टिकेट
150+50 रात्रि भोजन

मनाली के आगे की यात्रा अगले भाग में

लेह लदाख बजट टूर गाइड भाग-2

Leh ladakh budget tour guide part-2




Author

Suraj mishra

Mobile: +919839226134
Facebook: Surajmishra134.sm
Instagram: Surajmishra134.sm

Comments

Popular posts from this blog

Leh ladakh tour guide part-2

तो चलिए शुरू करते है लद्दाख यात्रा (यह यात्रा वृतांत नही अपितु सूचना लेख है) 1990 में जब कश्मीर घाटी में आतंकवाद चरम पर था कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे थे,कश्मीर घाटी में पर्यटन श...

Aadi kailash yatra guide , आदि कैलाश यात्रा गाइड 2019

आदि कैलाश यात्रा गाइड 2019 1.पंजीकरण 2. धरचुला में रुकना 3. खर्च दिल्ली से धारचूला साधारण बस 860 रुपये शाम 4 बजे आनंद विहार से रोज सुबह 7 बजे धरचुला से रोज हल्द्वानी से धरचुला 700 रुपए बोले...