यात्रा और कपड़े
ज्यादातर लोग यही सोचते है की यात्रा मतलब नए स्टाइलिश कपड़े जिनमे फोटो शानदार आये,ऐसा सोचने पर कही न कही वे कंफर्ट को भूल जाते है,जैसे जीन्स पहन के 12-15 घंटे लगातार सफर करना वो चाहे बस/कैब/ट्रेन में हो या ट्रेक करना हो ,मेरे लिए दुखदायक ही होती है।
किसी यात्रा में कितने कपड़े जरूरी होते है बात करते है इसके बारे में , मेरा नजरिया हमेशा कंफर्ट का पहले होता है।
टी शर्ट
पैसे:300-1200
स्थान: कोई भी डेकैथोलन स्टोर,रिबॉक
पहाड़ो के लिए कॉटन कभी सही नही होता जरा से पसीना होने पर भीग जाता है फिर सुखना मुश्किल है यानी सर्दी जुकाम का मुख्य कारण यही है।
फिर क्या पहना जाए??
डेकैथोलन में ऐसे कई टी शर्ट बिकते है जो स्टाइलिश और ब्रीदेबल भी होते है।
ब्रीदेबल क्या होता है??
ब्रीदेबल का मतलब सरल भाषा में ऐसे शर्ट जिनसे हवा पास होती रहे,इनकी गुणवत्ता ऐसी होती है की तुरन्त सुख जाते है,जल्दी गंदे नही होते,जल्दी फटते नही, धोने के बाद आयरन करने की कोई जरूरत नही होती, बेहद हल्के सबसे बड़ी बात किसी भी कॉटन टी शर्ट के मुकाबले ज्यादा दिन चलते है।
अगर पैसों की बात करे तो kalanji के टी शर्ट सबसे सस्ते है 300-400 में उपलब्ध है और एक टी शर्ट नियमित पहनने पर 4-5 महीने चलता है।
मैं अकसर सोलोमन की टी शर्ट पहनता हु और पूरे ट्रेक में चाहे 15-20 दिन की क्लाइम्बिंग हो या 2 दिन का ट्रेक एक ही टी शर्ट ले जाता हु काम चल जाता है बड़े आराम से।
ये टी शर्ट कई रंगों और अलग अलग साइजो में उपलब्ध है।
कपड़ो के मामले में ऑनलाइन न मंगा के दुकान से खरीदना बेहतर होता है। ऐसा करने पर यदि साइज छोटा बड़ा होता है तो तुरन्त बदल सकेंगे।
पैंट
पैसे: 300 INR
स्थान: दिल्ली में चदनीचौक,सरोजनी नगर
लंबी यात्रा या ट्रेकिंग करनी हो तो जरूरी नही मंहगे ट्रेक पैंट खरीदे जाए, आजकल बेहद स्टाइलिश कॉटन लोवर या ट्रेक पेंट सस्ते में उपलब्ध है।
इनका फायदा यह है की ऑफिस छोड़ के कही भी पहन सकते है
ट्रैक पेंट
पैसे:2200-3000
स्थान: कोई भी डेकेथोलन स्टोर
ट्रेक पेंट कुछ हद तक एयरप्रूफ होते है कॉटन लोवर के मुकाबले, ड्राई फेब्रिक होने की वजह से जल्दी सुख जाते है,बेहद रफ टफ उपयोग पर भी कोई नुकसान नही पहुचता।
Quechua कई तरह के ट्रेक पेंट बनाता है जिसमे वे पेंट श्रेष्ठ होते है जिनके कपड़े में आयात जैसी सिलाई होती है(चित्र संलग्न)
मेरे पास quechua के ऐसे ही एक ट्रेक पेंट है जिसको अब तक 6 क्लाइम्बिंग, 7 बाइक राइड और याद नही कितने ट्रेक में पहन रखा। ये पेंट घुटनो के पास से खुल के हाफ पैंट भी बन जाते है तो शाम को और आरामदायक होता है।
नेक वेयर/नेक वार्मर
पैसे: 50-350
स्थान: डेकैथोलन स्टोर या कोई भी सामान्य खेल कूद की दुकान।
नेक वेयर :
नेक वेयर एक गले में मफलर टाइप पहनने के लिए होता है पर यह अक्सर ट्रेक में चेहरे सर और गले के पसीने सुखाने के काम आता है। आधा चेहरा भी कवर करता है तो सनबर्न से भी आराम रहता है।
नेक वार्मर :
नेक वार्मर वुलेन होता है अकसर ट्रेकिंग में तेज ठंढी हवाओ से बचाते रहता है। यह चूंकि वुलेन होता है तो जल्दी सूखता नही है पसीना लगने पर।
लोग नेक वार्मर/वेयर को एक ही समझते है पर दोनो अलग होते है। 🙄 ट्रेक पर सबसे ज्यादा यही खोते है।
ठंड से बचने के लिए ऊनी कोट या स्वेटर
पैसे: 500-6000
स्थान: डेकैथोलन स्टोर या कोई भी ऊनि कपड़े की दुकान
फ्लीस:
यह सामान्य ऊनी इनर से अलग होता है पर बेहद हल्का और गर्म,धोने के बाद झटक दो तो सुख जाए👍।
यह फ्लिस 300 या 400 में उपलब्ध है डेकाथलोन में। ऐसा ही एक फ्लिस पिछले 2 वर्षों पहन रहा।
वुलेन डाउन जैकेट
वुलेन डाउन जैकेट बेहद हल्का और बहुत गर्म होता है, सामान्य ऊनी स्वेटर से थोड़ा मंहगा होता है पर one time इन्वेस्टमेंट है। डाउन जैकेट कई सारे ब्रांड में उपलब्ध है जैसे north face,mountain hard ware, quechua, कुछ एक को छोड़ के अक्सर सभी का 2 कॉपी ही मिलता है।
Quechua भरोसे योग्य है 3000 रुपये के अंदर उपलब्ध है।
विंड शीटर
ठंड सबसे ज्यादा तब लगती है जब शरीर को हवा लगती है,मैटर नही करता आपने कितना मोटा या लेयर पहन रखा , हवा जाएगी तो ठंड लगेगी ही। विंड शीटर इसी हवा को रोकता है यह हल्की बरसात से भी बचाता है। इसे हमेशा अपनी साइज से बड़ा ले। ऐसा करने पर बरसात में आपका बैगपैक भी इसके अंदर आ जाएगा या कई लेयर स्वेटर/वार्मर पहनने पर भी आपको फिट आएगा।
तौलिया:
पैसे:300 से 700
स्थान:डेकैथोलन
डेकैथलोन या किसी भी दुकान से क्विक ड्राई तौलिए मांगे। ये बेहद हल्के और जल्दी सूखने वाले होते है, बैग में स्थान भी कम घेरते है यात्रा के लिए आदर्श💐
जूते:
वैसे किसी भी यात्रा का अहम हिस्सा होते है पर थोड़े से प्लानिंग के साथ इन्हें भी सस्ते में निपटाया जा सकता है।
जूते हमेशा वाटर प्रूफ खरीदे। मैंने 25 dec 2017 को डेकैथोलन से quechua के mid 50 खरीदे थे उनमें अब तक 50+ट्रेकिंग की होगी ,अब भी चल रहे सम्भव है की 1 साल और चलेंगे, वाटरप्रूफ नही है पर जल्दी भीगता नही है। हाई एंकल की वजह से टखने मुड़ते नही जो ज्यादा फायदे मंद है। सेल सीजन में यह जूता 800 का मिला था वैसे 1300 से 1400 का मिलता है💐। स्प्रे भी आता है जो जूतों को वाटरप्रूफ बना देता है।
ट्रैकिंग स्टिक
ट्रेकिंग स्टिक में बहुत सारी वेराइटी उपलब्ध है, ब्लैक आइस की ट्रेकिंग स्टिक सबसे सस्ती और बढ़िया है,मेरे पास 15 से अधिक है और कई सालों से इस्तेमाल कर रहा।
कपड़ो की कुल पैकिंग लिस्ट 10 दिनों के यात्रा के लिए।
कपड़ो में
2 टी शर्ट - 150 ग्राम
2 लोवर- 400 ग्राम
1 ट्रेक पेंट- 400 ग्राम
1 डाउन जैकेट- 500 ग्राम
1 नेक वार्मर- 25 ग्राम
1 फ्लिस इनर वेयर टॉप- 100 ग्राम
3 पेयर मोजे
(एक वुलेन और 2 नॉर्मल)- 100 ग्राम
तौलिए
विंड शीटर
1 प्लास्टिक का बैग जिसमें इन्हें सुखा रखा जाए।
1 प्लास्टिक का बैग जिसमे गंदे कपड़े/भीगे तौलिए रखे जाए
टॉइलेटरी/सेनिटेशन
1 ब्रश
1 मंजन
लिप बाम(निविया)
सनबर्न से बचने के लिए कोई भी बढ़िया spf वाली क्रीम (मैं नही लगाता)
टॉयलेट पेपर
हैंडवाश(must)
शैम्पू के पाउच
इनके लिए एक अलग छोटा बैग जिससे ये बैग में गुम न हो जाए।
पेपर स्प्रे
(बैग के बाहर बाए तरफ लटकना चाहिए जिससे आपातकाल में तुरन्त उपयोग में लाया जा सके)
इलेक्ट्रॉनिक
कैमरे वाले बैग में
कैमरा
चार्जर
एक्स्ट्रा बैटरी
लेंस
मोबाइल फोन
चार्जर
इयरफोन
पावर बैंक(MI 20000 mah)
सीटी व्हिसल(must)
1 वाटरप्रूफ प्लास्टिक या पाउच
1 वाटर बोतल जिसे रिफिल किया जा सके
नोट-ऊपर कपड़ो को लेके सबका अनुभव अलग अलग हो सकता है।
डबल नोट- हो सकता है आपके जरूरत की चीज भूल गया हू, अपने हिसाब से एडजस्ट कर ले ।
ट्रिपल नोट-यात्रा कीजिये घर मत बदलिए, समान इतना लेके चले की आपको भी दिक्कत न हो और आपके सहयात्री को भी।खच्चर/पोर्टर ढोएगा तो ये मतलब नही की वे एआपके गुलाम है।
चौथा नोट- सामान पैक करने से पहले सोच ले की इसकी जरूरत क्या/किस लिए पड़ेगी??चाकू छुरी रखने की जरूरत नही हर जगह मिल जाएगी, शेर भालू चाकू निकलने का मौका देंगे नही।
आने वाले लेख:
यात्रा और मोबाइल app
यात्रा और डेस्टिनेशन पर लगने वाला समय
मनाली गाइड बुक
ओरछा गाइड बुक
नैनीताल गाइड बुक
शिमला गाइड बुक
बिगिनर ट्रेक:
नागटिब्बा
हर की दून
पिंडारी काफनी हिमनद
तुंगनाथ चंद्रशिला
खीरगंगा
कार्तिक स्वामी
रुद्रनाथ
भृगु लेक
केदारनाथ
केदारकांठा
Author
Suraj mishra
Mobile: +919839226134
Facebook: Surajmishra134.sm
Instagram: Surajmishra134.sm
बहुत ही उम्दा और उपयोगी जानकारी साझा करने के लिए आपको ढेरों साधुवाद। बात ट्रैकिंग की हो तो सभी को इन उपयोगी वस्तुओं की आवश्यकता पडे़गी ही, हाँ ये बात अलग है कि हम सब जैसे तैसे चला लेना चाहते हैं पर एक गुणवत्तायुक्त वस्तु ज्यादा उपयोगी और आरामदायक होती है।
ReplyDeleteइन्हें खरीदने के लिए लिंक को लेख मे शामिल किया जायेगा तो और भी सुविधा होगी।
यात्रा करें घर न बदलें।
ReplyDeleteबहुत बढि़या आलेख यात्रा के समय के उधेड़बुन से बचाने के लिए। बिल्कुल सही कहा आपने, अधिकतर लोगों के लिए यात्रा का मतलब ही होता है स्टाइलिश और नए कपड़े चाहे वो एक छोटी सी ट्रेन यात्रा से लेकर पर्यटन स्थल की यात्रा हो। आपने यात्रा के समय किस तरह की पैकिंग करें, कितने कपड़े रखें और क्या क्या साथ रखें इस पर बहुत अच्छे से प्रकाश डाला है और ये सबके लिए उपयोगी है।
आपने तो दस दिन के लिए इतना सामान लिखा है पर आजकल तो लोग केवल एक दिन की यात्रा के लिए जाएंगे जैसे दिल्ली से वैष्णो देवी भी जा रहे हों तो उनके बैग का वजन 20 किलो से ऊपर रहता है। बाकी चाकू-छुरी की बात आपने बिल्कुल सही कहा कि भालू भैया और शेर दादा मिले तो वो मौका थोड़ा ही देंगे कि चाकू निकालो, उससे पहले ही हमारा दम निकाल देंगे।